जम्मू-कश्मीरः आतंकियों की नापाक हरकत, सेना के कैंप पर फेंका ग्रेनेड
कश्मीरः जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार अपनी नापाक हरकतें करने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के निहामा में सेना के 34 राष्ट्रीय राइफल के कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ग्रेनेड फेंकने के बाद सेना कार्रवाई शुरू कर दी और आंतकी के बारे में पता लगाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सेना पर ग्रेनेड फेंकने के बाद सेना ने इलाके में घेराबंदी कर दी है। सेना आतंकियों का जवाब देने के लिए पूरी तरह अलर्ट हैं। आतंकी को ढूंढने के लिए सेना अपनी गाड़ियो और हथियारों के साथ कार्रवाई कर रही है।
इसके लिए शुक्रवार को एक आतंकी ने जम्मू-कश्मीर के एक जवान से उसकी राइफल छीनने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 4 साल: 2019 लोकसभा चुनाव में वापसी को लेकर बीजेपी लाई ये नया नारा












Click it and Unblock the Notifications