जम्मू कश्मीर: कुलगाम पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला, तीन नागरिक घायल
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने कुलगाम के पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया। आतंकियों के फेंके ग्रेनेड की चपेट में आ जान से वहां से गुजर रहे तीन नागरिक घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल से जाया गया है।

आतंकियों के ग्रेनेड हमले के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालेते हुए जवाबी कार्रवाई की तो आतंकी भाग निकले। पुलिस स्टेशन के आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है।
इससे पहले गणतंत्र दिवस के दिन भी श्रीनगर के कमोह में आतंकियों ने हमले की कोशिश की थी, हालांकि सुरक्षाबलों ने इसे नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया था। 26 जनवरी की सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच श्रीनगर जिले के कमोह में मुठभेड़ हुई। आतंकी गणतंत्र दिवस के मौके पर घाटी में आंतकी हमला करने की फिराक में थे।












Click it and Unblock the Notifications