जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने CRPF पार्टी पर किया अटैक, 2 जवान शहीद
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को कुछ आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर अटैक किया है। इस घटना में दो जवान शहीद हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, अनंतनाग के शीरपोरा में आछाबल चौक के पास करीब 11 बजे आतंकियों ने ओपन फायरिंग कर दो सीआरपीएफ के जवानों को घायल कर दिया। इस घटना में तीन स्थानीय नागरिक जख्मी हुए हैं। वहीं, कुलगाम में भी पुलिस चौकी पर आतंकियों ने अटैक किया है।

अनंतनाग पर हुए अटैक में एएसआई एमएल मीणा के शहीद होने की खबर है। सुरक्षबलों का दावा है कि इस क्षेत्र में अभी भी आतंकी छिप हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है।
अनतंनाग में सीआरपीएफ पार्टी पर हुए अटैक के बाद सेना और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ देखने को मिली। सेना और आतंकियों के बीच शीरपोरा क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है।












Click it and Unblock the Notifications