जम्मू-कश्मीर: 24 घंटे में तीसरी आतंकी घटना, शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को गोली मारी

जम्मू-कश्मीर:शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को गोली मारी

नई दिल्ली, 4 अप्रैल। जम्मू कश्मीर में आंतकवादी गतिविधियां फिर से तेज रफ्तार से बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में घाटी में आतंकवाद की तीसरी घटना सामने आई है। सोमवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में आंतकवादियों ने कश्मीरी पंडित को अपना निशाना बनाया और उसे गोलियों से छल्ली कर दिया। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित पर हमला बोल दिया। पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदात की आज यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी आज आतंकवादियों ने बिहारी मजदूरों और सीआरपीएफ जवान पर हमला बोल दिया।

 Jammu & Kashmir: Terrorists fired upon a civilian in Chotogam area of Shopian district; civilian shifted to a hospital.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने शोपियां के स्थानीय नागरिक पर हमला बोला। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस ने सेना ने इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आतंकी की तलाश की जा रही है। इससे ठीक पहले ही श्रीनगर के मैसूमा के लाल चौक इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ के दो जवानों पर हमला कर दिया था। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया। जबकि दूसरा जवान अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आतंकियों ने सीआरपीएफ जवान पर उस वक्त हमला किया, जब वो मंदिर की सुरक्षा में तैनात थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+