जम्मू-कश्मीर: आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, सेना की जवाबी कार्रवाई जारी
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आंतकियों ने एक बार फिर से सेना के कैंप को निशाना बनाया है। आंतकियों ने जम्मू कश्मीर के खुदवानी कुलगाम में सेना के कैंप पर हमला बोला। आंतकियों ने शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी के कैम्पस स्थित आरआर आर्मी कैंप को अपना निशाना बनाया और कैंप पर फायरिंग की। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हमले के बाद सेना की जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर जवाबी हमले किए। सेना ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में सेना ने 5 आतंकियों को मार गिराया था। वहीं शनिवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के सफा कदल में चीनी ग्रेनेड और अन्य संदिग्ध सामानों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस शख्स की बासित अहमद मलिक के रूप में पहचान की गई है, जो नाउपोरा के सफा कदल का रहने वाला है। उसने बताया कि वो जहां हमले के इरादे से आया था।












Click it and Unblock the Notifications