जम्मू कश्मीर: आतंकियों ने पुलवामा में दो व्यक्तियों को अगवा कर हत्या की
आतंकियों ने व्यक्तियों को अगवाकर हत्या की
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा के त्राल में आतंकियों ने दो लोगों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी। लिया है। एक व्यक्ति की आतंकियों ने सोमवार रात हत्या कर दी जबकि दूसरे व्यक्ति की हत्या का पता मंगलवार दिन में चला है। जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से इस घटना की पुष्टि की गई है। पुलवामा, दक्षिण कश्मीर में आता है और यहां का इलाका आतंकियों का गढ़ माना जाता है। हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर बुरहान वानी त्राल का रहने वाला था। हिजबुल और जैश-ए-मोहम्मद के कई कमांडर त्राल के ही रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि जिन दो लोगों को आतंकियों ने अगवा किया वह दोनों गुज्जर समुदाय थे। सुरक्षाबलों ने अब आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जिन दो लोगों का अपहरण आतंकियों ने किया उनमें से एक राजौरी के रहने वाले अब्दुल कादिर कोहली और दूसरे श्रीनगर के खोनमोह इलाके के रहने वाले मंजूर अहमद हैं। इन दोनों को आतंकियों ने सोमवार शाम 7.30 बजे अगवा कर लिया था। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई है वह कौन हैं।












Click it and Unblock the Notifications