जम्मू कश्मीर: बडगाम में लश्कर का मददगार OGW आया पुलिस के हाथ, बरामद हुए हथियार, गोला-बारूद
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बडगाम के अराइजल खानसाहब में आतंकियों के अड्डे का पता लगाया है। इसके साथ ही लश्कर-ए-तैयबा के एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्लू) को भी गिरफ्तार किया गया है। इसका वर्कर का नाम जहूर वानी बताया जा रहा है। पुलिस को इसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी मिला है।

क्या होते हैं OGW
ओजीडब्लू, आतंकी संगठनों के साथ सहानुभूति रखने वाले ऐसे लोग होते हैं जो उन्हें सुरक्षाबलों के बारे में अहम जानकारियां मुहैया कराते हैं। इसके अलावा आतंकियों के लिए स्थानीय मदद की भी व्यवस्था करते हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के क्राइम गजट के मुताबिक ओजीडब्लू, छिपे हुए आतंकियों के 'आंख और कान' की तरह काम करते हैं। ये ओवरग्राउंड वर्कर आतंकियों के लिए छिपने की जगह का इंतजाम करते हैं और सुरक्षित जगहों से हथियारों को ट्रांसपोर्ट करके आतंकी हमले वाली जगहों तक लेकर आते हैं। इसके अलावा ये अलगाववादियों के एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए उनके साहित्य को बांटने का काम भी करते हैं। साथ ही सुरक्षाबलों के खिलाफ हेट कैंपेन का भी आयोजन करने की जिम्मेदारी इनकी ही है। पुलिस के मुताबिक घाटी में सुरक्षाबलों के खिलाफ छेड़छाड़, लोगों की पिटाई और इस तरह के झूठे आरोपों को फैलाने की जिम्मेदारी भी होती है।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications