जम्मू कश्मीर: आतंकियों ने सरपंच को घर के बाहर मारी गोली, मौत

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने सरपंच को गोली मार दी है। जानकारी के अनुसार आतंकियों कुलगाम स्थित वेसू में स्थानीय सरपंच सज्जाद अहम खांडे को गोली मार दी। आतंकियों ने सरपंच को उनके घर के बाहर गोली मार दी है। घटना के बाद सरपंच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी मौत हो गई। मेडिकल सुप्रिटेंडेंट जीएमसी डॉक्टर मोहम्मद इकबाल सोफी ने बताया कि खांडे को यहां मृत अवस्था में लाया गया था। वहीं घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने सज्जाद को गोली मार दी। वह वेसू में स्थित सुरक्षित इलाके में रहते थे। उन्होंने आज ही कैंप छोड़ा और अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान घर से 20 मीटर दूर आतंकियों ने उनपर गोली मार दी, अब उनकी मौत हो गई है। बता दें कि इससे पहले भी भाजपा नेता आरिफ अहमद को आतंकियों ने 4 अगस्त को गोली मार दी थी।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Kulgam में Terrorist ने सरपंच की गोली मारकर की हत्या | वनइंडिया हिंदी
    terrorist

    बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई को आतंकियों ने गोली मार दी थी। जिसके बाद तीनो की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस वारदात को आतंकियों ने उस वक्‍त अंजाम दिया जब बीजेपी नेता अपने पिता और भाई के साथ दुकान पर थे। बता दें बीजेपी नेता को 8 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए मिले हुए हैं फिर भी आतंकियों ने नेता और उसके भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि आतंकी हमले के समय नेता की सुरक्षा में तैनात सभी 8 पुलिसकर्मी नदारद थे। हालांकि पुलिस ने सभी 8 पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड कर दिया गया था। कश्मीर के आईजी ने बताया कि परिवार को 8 सुरक्षाकर्मी मिले हुए थे, लेकिन घटना के समय कोई भी उनके साथ मौजूद नहीं था। घर और दुकान दोनों ही साथ में है। पीएसओ को पहली मंजिल पर बैठने की अनुमति थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+