जम्मू कश्मीर के बडगाम में राष्‍ट्रीय राइफल्‍स की टुकड़ी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

श्रीनगर। जम्‍मू-कश्‍मीर के बडगाम में 53 राष्‍ट्रीय रायफल्‍स के काफिले पर हुए आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया है। 53 राष्‍ट्रीय रायफल्‍स टुकड़ी पर हमला डारंग गांव में हुआ। आतंकियों की तरफ से हमले के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और गोलाबारी का जवाब दिया, दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। इस हमले में एक जवान के शहीद हो जाने की खबर है। वहीं एक आंतकी भी जवाबी कार्रवाई में मारा गया है।

jammu kashmir terrorist attacks on army vehicle in budgam

बीते कुछ दिनों से आंतकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। शनिवार को भी जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने सीआरपीएफ टीम पर हमला किया था जिसमें एक जवान घायल हुआ है। ये हमला अनंतनाग में हुआ जहां सीआरपीएफ टीम पर आतंकियों ने अचानक ही फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एक जवान के घायल हो गया, हालांकि सीआरपीएफ टीम ने भी तुरंत पलटवार करते हुए आतंकियों पर जवाबी हमला किया।

इससे पहले उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा कस्बे में शुक्रवार देर शाम भी संदिग्ध आतंकियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें एक व्यक्ति और उसका 11 वर्षीय बेटा गोलीबारी में घायल हो गया। वहीं हंदवाड़ा कस्बे में हंजिन गांव में आतंकी मोहम्मद अल्ताफ खान के घर में घुस गए और उनपर गोलियां चलाई। इस घटना में अल्ताफ और उसका बेटा वाकिफ घायल हो गया। दोनो घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल शिफ्ट किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+