जम्मू कश्मीर: श्रीनगर अस्पताल में आतंकियों ने किया हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद, दो आतंकी फरार
जम्मू-कश्मीर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर अस्पताल में आतंकियों ने फायरिंग की है, जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हुआ है और दो घायल बताए जा रहे हैं। श्रीनगर अस्पताल में दो आतंकी फायरिंग करने के बाद, भागने में कामयाब हुए है। बता दें कि इसमें एक आतंकी पाकिस्तान का बताया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

हमले में घायल हुए दोनों पुलिसकर्मियों की हालात गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि हमलावर पूरी योजना बनाकर श्रीनगर अस्पताल पर अटैक करने के लिए आए थे। अस्पताल में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों में फायरिंग कर दी, जिसमें दो शहीद और दो अन्य जख्मी हुए हैं।
श्रीनगर एसएसपी इम्तियाज इस्माइल पैरे ने कहा कि छह कैदियों के सेंट्रल जेल ले जाया जा रहा था, तभी उनमें से एक ने पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया और फायरिंग कर दी। एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है और दो अन्य भी जख्मी है। पुलिस ने बताया कि जो भागने दो भागने में कामयाब हुए है, जिसमें एक पाकिस्तानी है और उसका नाम नावीद बताया जा रहा है।
फरार आतंकी नावीद

यह घटना तब हुई है, जब पाकिस्तान के राजौरी जिले में रविवार को शुरू होने वाले संघर्ष विराम उल्लंघन में चार भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और एक अन्य घायल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications