जम्मू कश्मीर: श्रीनगर और शोपियां में ग्रेनेड से आतंकी हमला
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार को लाल चौक पर आतंकी हमला हुआ है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने ग्रेनेड से सेना पर हमला किया है और इसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर घाटी में सेना पर यह दूसरा आतंकी हमला है। वहीं, शोपियां में भी आतंकी हमला हुआ है, जिसमें पुलिस कैंप को निशाना बनाया गया है। फिलहाल, घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

इससे पहले जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें 4 लोग घायल हुए थे। आतंकियों ने कल जीरो ब्रिज के करीब पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया था, इस हमले में एक एसआई और दो कॉन्स्टबेल के घायल हुए थे।
श्रीनगर में आज और कल हुए आतंकी हमले में कुछ फर्क नहीं है। आतंकियों ने कल जिस जगह पर हमला किया था वह लाल चौक से कुछ ही दूरी पर था। वहीं, आज भी लाल चौक के निकट घंटा घर पर आतंकियों ने सेना के जवानों को निशाना बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications