जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में बाइक सवार संदिग्ध आतंकियों ने नाका पार्टी पर किया हमला
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आंतकियों के हमले लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ने आतंकियों ने एक और हमले को अंजाम दिया है। बाइक सवार संदिग्ध आतंकियों ने संयुक्त नाका पार्टी पर हमला किया है। पुलवामा के दलीपोरा इलाके में पुलवामा-सिरनू रोड पर बाइक सवार कुछ संदिग्ध आतंकियों ने नाका पार्टी पर हमला कर दिया। आतंकियों ने इस दौरान नाके पर मौजूद जवानों पर फायरिंग कर दी।

इस हमले के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। आतंकियों की तलाश की जा रही है। वहीं इससे पहले शनिवार को पुलिस से मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी मारा गया था। आंतकी की पहचान सज्जाद अहमद शाह के रूप में की गई है, जो उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला था।
सुरक्षाबलों को गांव के एक घर में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसके बाद आंतकियों से मुठभेड़ में 1 आतंकी की मौत हो गई जबकि दो फरार होने में सफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications