कश्मीर: गोली मारकर आतंकवादियों ने की सरपंच की हत्या
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले में आतंकवादियों ने शनिवार को एक गांव के सरपंच की हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोपोर जिले के बोमई गांव के प्रधान गुलाम अहमान भट की आतंकवादियों ने आज सुबह (शनिवार) काफी कम दूरी से गोली मार कर हत्या कर दी।

अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दोषियों की पहचान के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
बता दें कि इससे पहले भी सोपोर में नेशनल कांफ्रेंस से जुड़े दो सरपंचों की हत्या हो चुकी है जबकि एक को आतंकियों ने बुरी तरह घायल कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications