जम्मू कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़ में सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में तीन स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया गया है। पुलवामा में चले रहे मुठभेड़ में आतंकी छतरपोरा एरिया में छुपे हुए बताए जा रहे थे, जिसके बाद सेना की एक टुकड़ी ने उन्हें घेर लिया। सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में तीन स्थानीय लोग भी जख्मी हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पुलवामा के थुम्ना गांव में आतंकियों के छुपे होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद सेना ने आतंकियों ने तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दिया और तीन को मार गिराया। उन्होंने कहा कि छतरपोरा एरिया में सेना ने आतंकियों को ढूंढ निकाला, लेकिन वहां स्थानीय लोग भी थे, जिसके वजह से ऑपरेशन में दिक्कत भी आई।
#Visuals from Pulwama: Encounter between security forces still underway. Three local terrorists have been killed in the encounter. #JammuAndKashmir (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/3FAIU73jF8
— ANI (@ANI) June 29, 2018












Click it and Unblock the Notifications