जम्मू कश्मीर: लश्कर में शामिल होने की कोशिश कर रहे दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है। दोनों कथित तौर पर लश्कर तैयबा में शामिल होने की फिराक में थे। सुरक्षाबलों ने उधमपुर जिले की गूल तहसील के गांव हारा से इन दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है। इनकी पहचान अभी जाहिर नहीं की गई है। इनके पास से एक एके-47 रायफल, काफी तादाद में कारतूस, 8871 रुपए नकद और कुछ दूसरे संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं।

Jammu Kashmir, security forces apprehend 2 suspected terrorist, terrorist, Udhampur, Lashkar e Toiba, जम्मू कश्मीर, उधमपुर, आतंकवादी, लश्कर तैयबा

डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल नवनीत ने बताया है कि जो दो संदिग्ध पकड़ गए हैं, वो दोनों ही दक्षिण कश्मीर से हैं। दोनों की उम्र 20 साल से कम है। नवनीत ने बताया कि दोनों के बारे में ऐसी भी जानकारी है कि ये लोग लश्कर ए तैयबा में शामिल होने की कोशिश में थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

दक्षिण कश्मीर में लगातार आतंकी गतिविधियों की बात सामने आ रही है। रविवार को ही शोपियां जिले के हिंद सीता पोरा इलाके में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ हुई, जिसमें इस सेना ने दो आतंकियों को मार दिया है। इन आतंकियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुआ है। इससे पहले सेना ने शोपियां में इस्लामिल स्टेट एंड कश्मीर के कमांडर इशफाक सोफी को मार गिराया था।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+