जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 620 नए मामले, आंकड़ा चार हजार के पार

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में रविवार को कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढोतरी हुई है। रविवार को केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 620 नए केस आए हैं। इसमें 37 केस जम्मू संभाग से और 583 कश्मीर से हैं। एक दिन में नए केसों का ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। जम्मू कश्मीर में अब कुल मामलों की संख्या 4087 हो गई है। वहीं अब तक 41 मौतें इस वायरस के चलते हुई हैं। रविवार तक जम्मू कश्मीर में 2830 एक्टिव केस हैं। वहीं अभी तक 1216 मरीज संक्रमण के बाद ठीक हो चुके हैं।

जम्मू कश्मीर में कोरोना, corona cases in jammu kashmir, Jammu Kashmir, coronavirus, जम्मू कश्मीर, कोरोना वायरस,

देश का सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित राज्य महारष्ट्र है। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 3007 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 91 मौतें हुई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 85,975 और मरने वालों की संख्या 3060 हो गई है। इसके बाद तमिलनाडु में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 31667 है, जिसमें से 14396 कोरोना के एक्टिव केस हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण से 269 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 27 हजार से ज्यादा केस हैं, वहीं गुजरात में 19 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। राजस्था में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार को पार कर चुकी है।

देश में बीते कुछ दिनों में लगातार एक दिन में 8 से 9 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को तो करीब दस हजार नए केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को दिए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9,971 मामले सामने आ चुके हैं। इस दौरान देश में 287 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल 2,46,628 मामले हैं, जिनमें से 1,20,406 एक्टिव केस हैं वहीं 1,19,293 लोग ठीक हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+