जम्मू कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, एक आंतकी ढेर
जम्मू कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, एक आंतकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में रविवार देर रात से लश्कर-ए-तैयबा के आंतकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मारा गया है। सुरक्षाबलों ने दो और आंतकियों के इलाके में होने की बात कही है, जिनकी तलाश में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। फायरिंग के बाद ये दो आंतकी इलाके में ही छुपे हैं।

रविवार शाम पुलवामा के सम्बुरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवान मौके पर पहुंचे थे। सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फायर करना शुरू कर दिया, जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। मारे गए आंतकी की अभी पहचान नहीं हुई है। इलाके में तलाशी अभियान जारी होने के चलतो इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। घटना की और जानकारी का अभी इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications