जम्मू राजौरी-पुंछ बादल फटने से 10 लोगों की गई जान, हिमाचल में भी लैंड स्लाइड, एक्शन में अमित शाह

Jammu Kashmir Flash Flood: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। पुंछ जिले में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने ऐसी तबाही मचाई कि अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा नुकसान सुरनकोट इलाके में हुआ, जहां एक ही परिवार के छह लोगों समेत नौ लोगों ने जान गंवा दी।

उधर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में देखते ही देखते पूरा पहाड़ सड़क पर आ गिरा। राहत की बात सिर्फ इतनी रही कि उस वक्त वहां कोई वाहन नहीं था। हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Jammu Kashmir Flash Flood

पुंछ में सबसे ज्यादा तबाही

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद कई जगह फ्लैश फ्लड और भूस्खलन हुआ। सबसे ज्यादा असर सुरनकोट क्षेत्र में देखने को मिला। यहां नौ लोगों की मौत हुई। इनमें एक ही परिवार के छह सदस्य भी शामिल हैं।

वहीं हवेली इलाके में एक और व्यक्ति की जान चली गई। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। भारी बारिश से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कम से कम सात घरों को नुकसान पहुंचा है। मंडी इलाके में भी लोगों की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।

Weather Forecast Today: दिल्ली में बरसेंगे बादल, उतराखंड में भारी बारिश की आशंका, 11 राज्यों में Rain Alert
Weather Forecast Today: दिल्ली में बरसेंगे बादल, उतराखंड में भारी बारिश की आशंका, 11 राज्यों में Rain Alert

कई लोग अब भी लापता

प्रशासन का कहना है कि कुछ लोग अभी भी लापता हैं। इसलिए मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। निचले इलाकों में पानी भर गया है।

कई सड़कें डूब गई हैं और लोगों का संपर्क टूट गया है। SDRF, NDRF और जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए नाव और हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है ताकि फंसे लोगों तक जल्द पहुंचा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+