कश्मीर घाटी के 9 बड़े आतंकियों की लिस्ट जारी, कई घटनाओं में हैं शामिल
जम्मू: अनुच्छेद 370 हटने के बाद से कश्मीर घाटी में आतंकियों के सफाए के लिए अभियान तेजी से चल रहा है। इस बीच कई बड़े आतंकी कमांडर भी मारे गए, जिस वजह से घाटी में सक्रिय आतंकियों की संख्या न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। अब घाटी के कुछ बड़े आतंकी सुरक्षाबलों के निशाने पर हैं, जिनकी तलाश के लिए सेना और पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। साथ ही उम्मीद जताई कि जल्द ही इन आतंकियों का भी सफाया हो जाएगा।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को 9 खूंखार आतंकियों की लिस्ट जारी की, जो लंबे वक्त से कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों में संलिप्त हैं। इसमें कुछ आतंकी राजधानी श्रीनगर में भी एक्टिव हैं। पुलिस के मुताबिक कश्मीर में आम जनता और सुरक्षाबलों के खिलाफ इन आतंकियों ने कई क्राइम किए, जिस वजह से अब इन मोस्ट वॉन्टेड के सफाए के लिए सेना और पुलिस की ओर से बड़े ऑपरेशन लॉन्च किए जा रहे।
स्टिकी बम एक बड़ा खतरा
वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि स्टिकी बम एक खतरा है क्योंकि उनके पास मैग्नेट होते हैं, जिनका उपयोग आतंकी संगठनों द्वारा नागरिक कारों को टारगेट करने के लिए किया जा सकता है। कुछ आतंकी माड्यूल आईईडी के जरिए फिदायीन हमले को अंजाम देने की फिराक में थे, जिन्हें पिछले हफ्ते अवंतीपोरा पुलिस ने नाकाम कर दिया। आतंकियों का प्लान पुलवामा जैसा हमला फिर से करने का था।












Click it and Unblock the Notifications