जम्मू कश्मीर के बारामूला से जैश आतंकी पकड़ा गया, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है। पकड़े गए आतंकी का नाम मोहसिन मंज़ूर साल्हिया है। मोहसिन मंज़ूर साल्हिया का एक और साथी को कुछ समय पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि, मोहसिन के पकड़े जाने से घाटी में जैश को बड़ा झटका लगा है। वह घाटी में कई आतंकी घटनाओं में शामिल था।

jammu kashmir Police foils major terror attack, arrests JeM terrorist Mohsin Manzoor Salhea

जानकारी के अनुसार भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक घर में जैश का आतंकी छुपा हुआ है। भारतीय सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेश शुरू किया और एक घर से जैश के आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उसके पास से एक पिस्टल, 17 गोलियां, 1 मैग्जीन बरामद हुई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मोहसिन मंज़ूर सलहिया नाम के एक जैश के आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है। वह बारामूला में आतंकवादी गतिविधियों के लिए सक्रिय था। मोहसिन ओल्ड टाउन बारामुला का निवासी है। मंजूर सालेह के दो अन्य साथियों में से एक करीब एक महीने पहले ही मारा जा चुका है। इस मुठभेड़ में एपीओ बिलाल भट शहीद हो गए थे जबकि एक अन्य एसआई अमरदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

आतंकी मोहिसन मुस्ताक पूछताछ की जा रही है। इससे कुछ दिनों पहले भी जैश का एक आतंकी पकड़ा गया था। इस महीने सेना को यह दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है। पकड़े गए आतंकी से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक बारामूला एमडी सुलेमान चौधरी ने बताया कि इस आतंकी को एक संयुक्त अभियान में पकड़ा गया। उसके पास से बरामद हथियार व अन्य चीजों से ज्ञात होता है कि वह एक पुलिस अधिकारी की हत्या की योजना बना रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+