लश्कर कमांडर पर जम्मू कश्मीर के DGP ने ली चुटकी, कहा-सुना है कमांडर का पद खाली है

जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैंने तो सुना है कि लश्कर के कमांडर की वेकेंसी खाली है।

जम्मू। जम्मू कश्मीर में सेना और पुलिस के लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन ने आतंकवादियों की हिम्मत तोड़ दी है। घाटी में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान मिलकर आतंकवादियों को ढ़ेर कर रहे हैं। इससे आतंकवादियों के हौसले टूट रहे है। इसपर जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने आतंकी संगठनों पर चुटकी ली है।

 Jammu and Kashmir Police DGP SP Vaid make fun on lashkar e taiba commander

जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैंने तो सुना है कि लश्कर के कमांडर की वेकेंसी खाली है। कोई लेने के लिए ही तैयार नहीं है। उनका इशारा हाल ही मारे गए आतंकी अबू इस्माइल के बाद जीनत उल इस्लाम को लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर बनाए जाने की ओर था। आपको बता दें कि अबू इस्माइल को हाल ही में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इससे पहले लश्कर के कमांडर अबू दुजाना को मुठभेड़ में ढ़ेर किया गया था। सेना और पुलिस लगातार घाटी में आतंकियों को मार कर उनके हौंसले को तोड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+