जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से आंतकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, ग्रेनेड हमले में भी रहे हैं शामिल
कश्मीरः जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर आतंकवादियों की मदद का आरोप है। पुलिस को इन लोगों के पास से ग्रेनेड मिला। पुलिस ने इन दो लोगों को साउथ कश्मीर के बीजेबेहारा से गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि ये लोग आतंकी हमद खान की मदद कर रहे थे। आतंकी हमद खान का गोरीवन चौक पर हुए 23 मई के हमले में हाथ था। पुलिस अभी भी आतंकी से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें- ब्रेस्टफीडिंग की फोटो विवाद पर कोर्ट के फैसले को लेकर मॉडल गिलू जोसेफ ने जताई खुशी












Click it and Unblock the Notifications