जम्मू-कश्मीर पुलिस ने AK-47 के साथ पकड़ा 1 आतंकी, अलर्ट जारी

श्रीनगर। कश्मीर में आत्मघाती हमले की खबर के बाद अलर्ट का ऐलान कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद द्वारा कश्मीर में आत्मघाती हमला करने के लिए एक आतंकी को सीमा पर भेजा गया है। जैसे ही यह खबर जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली है, तभी से उत्तरी कश्मीर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार भी किया है। इसे काजीगुंड से गिरफ्तार किया गया है। आतंकी का नाम शम्स-उल-वकर बताया जा रहा है, जिसके पास से एक एके-47 भी बरामद की गई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने AK-47 के साथ पकड़ा 1 आतंकी, अलर्ट जारी

दक्षिणी कश्मीर में मंगलवार को जो जगह पुलिस की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। इनमें एक हिजबुल आतंकी को मार भी गिराया गया था। एक जवान भी इस मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया था। सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने को भी ध्वस्त कर दिया था। जिस आतंकी को मारा गया था बताया जा रहा है कि वह बीटेक पास था। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों को भगाने के लिए लोगों ने भी मुठभेड़ स्थल पर भारी पथराव किया था।

ऐसे में सुरक्षा बलों के सामने सिर्फ आतंकियों से मुठभेड़ करने की चुनौती ही नहीं थी, बल्कि लोगों को भी खदेड़ना था। इसके लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले भी दागे। जब पुलिस ने आतंकी को मार गिराया उसके बाद इलाके में देर शाम तक हिंसक प्रदर्शन चलता रहा, जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं। मारे गए आतंकी की पहचान कुलगाम जिले के बदरू यारीपोरा गांव के हिजबुल आतंकी मुजम्मिल मंजूर डार के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+