VIDEO: फर्जी मतदान को लेकर बवाल, PDP समर्थकों ने NC-पोलिंग एजेंट को पीटा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग संसदीय सीट पर मतदान जारी है। राज्य की अतिसंवेदनशील सीटों में से एक अनंतनाग में तीन चरणों में मतदान हो रहे हैं। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर कम मतदाता दिखाई दे रहे हैं। इस बीच एक पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हो गया और पीडीपी समर्थकों ने नैशनल कॉन्फ्रेंस के पोलिंंग एजेंट की जमकर पिटाई कर दी।

PDP supporters thrash a NC polling agent at Bijbehara polling station in Anantnag

फर्जी वोटिंग को लेकर ये बवाल बिजबेहरा मतदान केंद्र पर शुरू हुआ। बूथ पर हंगामे के बाद पीडीपी कार्यकर्ताओं ने नैशनल-कॉन्फ्रेंस के पोलिंग एजेंट की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग किया। वहीं हंगामे के कारण पोलिंग पूथ पर कुछ देर तक मतदान प्रभावित हुआ। सुबह बिजबेहरा में ही पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती मतदान करने पहुंची थीं।

अनंतनाग सीट पर पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुरक्षा कारणों से इस सीट पर तीन चरणों (तीसरे, चौथे और पांचवें) में मतदान हो रहा है। दक्षिण कश्मीर में अधिकतर हिस्सों में लोग मतदान देने के लिए घरों से नहीं निकले। वहीं, पुलिस के अनुरोध पर चुनाव आयोग ने अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में मतदान का समय दो घंटे कम कर दिया है।

शाम चार बजे तक ही होगा मतदान, वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी

दक्षिण कश्मीर के इलाकों में मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही होगा। अनंतनाग लोकसभा सीट से जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती चुनाव लड़ रही हैं जबकि कांग्रेस ने प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और नैशनल कॉन्फ्रेंस ने इस सीट से हाई कोर्ट के पूर्व जज हसनैन मसूदी को मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद के पूर्व सदस्य सोफी यूसुफ को यहां से टिकट दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+