जम्‍मू कश्‍मीर: नए साल के पहले ही दिन पाकिस्‍तान की तरफ से LoC पर फायरिंग, पुंछ में रात भर बरसीं गोलियां

पुंछ। साल 2020, नए साल के पहले ही दिन पाकिस्‍तान ने पुंछ में फायरिंग कर युद्धविराम का उल्‍लंघन किया है। पाकिस्‍तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक जनवरी को एलओसी पर मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना ने बुधवार रात को हुई गोलाबारी के बाद जवाबी कार्रवाई की। इस बारे में रक्षा प्रवक्‍ता की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई। उन्‍होंने कहा, 'पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के बुधवार रात करीब नौ बजे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।' पाकिस्‍तान की तरफ से जारी फायरिंग बुधवार 11:30 बजे रुक सकी।

indian-army.jpg

जनरल नरवाणे ने पाक को दी चेतावनी

माना जा रहा है कि पाक इंडियन आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे के बयान के बाद से चिढ़ा हुआ है। मंगलवार को आधिकारिक तौर पर सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद जनरल नरवाणे ने एक बयान दिया और उस बयान पर पाकिस्‍तान को मिर्ची लग गई है। जनरल नरवाणे ने कहा था कि भारत पर आतंकी खतरों के जिम्‍मेदार देशों पर अपनी सुरक्षा के लिए हमला करने का पूरा अधिकार है। जनरल नरवाणे ने कहा था कि सीमापार आतंकवाद पर देश की जबर्दस्त कार्रवाई ने भारत की नई सोच की झलक दुश्‍मन को दृढ़तापूर्वक दिखा दी है। सेना प्रमुख ने कहा था, 'अगर पाकिस्तान आतंकवाद की अपनी नीति को नहीं रोकता है तो हमारे पास ऐसी स्थिति में आतंक के खतरे वाले जरियों पर हमला करने का पूरा अधिकार है और सर्जिकल स्ट्राइक तथा बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के दौरान हमारे जवाब में इस सोच की पर्याप्त झलक मिल चुकी है।'

नए साल पर पाक फायरिंग में शहीद दो जवान

साल 2020 के पहले ही दिन सेना को अपने दो जवानों की शहादत की खबर सुननी पड़ी। बुधवार को साल के पहले जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी जिले के तहत आने वाले नौशेरा सेक्‍टर में एनकाउंटर हुआ और इस एनकाउंटर में नेपाल के अर्जुन थापा मगर और पुणे के रहने संदीप सावंत शहीद हो गए। थापा की उम्र बस 25 साल थी और वह गोरखा रेजीमेंट से आते थे। इस एनकाउंटर में सेना और सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को भी ढेर कर दिया। जम्‍मू कश्‍मीर में रक्षा प्रवक्‍ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि सुरक्षाबलों को पीओके की तरफ से घुसपैठ का पता लगा था। आतंकी नौशेरा में स्थित खारी थरायाट के घने जंगल का फायदा उठाकर एलओसी पार करके भारत में दाखिल होने की कोशिशें कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+