जम्‍मू कश्‍मीर: पाकिस्‍तान सेना ने फिर तोड़ा युद्धविराम, LoC पर पुंछ के बालाकोट सेक्‍टर के कई गांवों में फायरिंग

पुंछ। जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ में पाकिस्‍तान की सेना की तरफ से फायरिंग की गई है और युद्धविराम को तोड़ा गया है। पाक सेना की ओर से शनिवार को सुबह 9:45 मिनट पर पुंछ के शाहपुर और केरनी सेक्‍टर को निशाना बनाया। इसके अलावा पाकिस्‍तान की सेना मेंढर जिले के बालाकोट सेक्‍टर में भी फायरिंग कर रही है। पाक सेना की ओर से मोर्टार दागे जा रहे हैं। इंडियन आर्मी भी लगातार पाकिस्‍तान की फायरिंग का जवाब दे रही है।

poonch-pakistan-army

बौखला गया है पाकिस्‍तान

पांच अगस्‍त को जब से भारत ने जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटाने का फैसला किया है, पाकिस्‍तान बौखलाहट में लगातार एलओसी पर फायरिंग कर रहा है। पिछले दिनों पाक सेना की तरफ से स्‍कूलों को भी निशाना बनाया गया है। इसके अलावा पाक सेना की खास बॉर्डर एक्‍शन टीम (बैट) के आतंकी भी घुसपैठ की कोशिशें कर रहे हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था और यह वीडियो 12 और 13 सितंबर का है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे भारतीय जवान पाकिस्‍तान के एसएसजी कमांडो और आतंकियों पर ग्रेनेड लॉन्‍चर्स से हमले कर उन्‍हें एलओसी के पीछे धकेल रहे हैं। पाकिस्‍तान की बैट टीम ने पीओके के हाजीपीर सेक्‍टर से घुसपैठ की कोशिश की थी। पाकिस्‍तान इस बार से लगातार इनकार करता आ रहा है कि वह आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ के लिए नहीं भेज रहा है लेकिन अगस्‍त माह में ही सेना ने पाक की ऐसी 15 कोशिशों को असफल किया था जिसमें आतंकियों को घुसपैठ की कोशिशें कराई गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+