पाकिस्तान ने दूसरे दिन भी किया सीजफायर का उल्लंघन, शोपियां और पुंछ सेक्टर में फायरिंग
जम्मू कश्मीर। पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन दूसरे दिन भी जारी है। जम्मू कश्मीर के शोपियां और पुंछ सेक्टर में रविवार को पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी भी की है। पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी के दौरान सेना और पुलिस ने गश्त शुरू कर रही थी। गोलीबारी की घटना शोपियां गांव के वाटू इलाके में हुई है।

इस बीच, कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भी सीमा पर भारत और पाकिस्तान सेना के बीच जबरदस्त मुठभेड़ देखने को मिली है। सेना के अधिकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1.30 बजे पाकिस्तान की तरफ से छोटे मार्टार दागे गए। पाकिस्तान ने रविवार को भारतीय चौकियों को निशाना बनाया है। हालांकि, दोनों तरफ से हो रही फायरिंग में अभी हताहत की कोई खबर नहीं है।
पाकिस्तान की तरफ से हुई नापाक हरकत के बाद सेना ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इससे पहले शनिवार को भी पाकिस्तान ने सीजफायर किया था, जिसमें भारत के तीन जवान शहीद हुए थे और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह गोलीबारी 120 इनफैंट्री ब्रिगेड केरी बटालियन में किया गई थी।
पाकिस्तान की इस हरकत के बाद भारतीय सेना ने पाक की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस साल में पाकिस्तान ने 780 बार एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की घटनाओं में इस साल 12 नागरिकों समेत 33 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications