जम्मू कश्मीर: LoC पर पाकिस्तान की BAT टीम ने की एक भारतीय जवान की हत्या!
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर से लगी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की ओर से 16 दिसंबर की रात सेना के एक जवान के सिर काटने और उनकी निर्ममता से हत्या करने की खबरें हैं। अभी तक इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। सोमवर शाम सेना की तरफ से मीडिया को जानकारी दी गई थी कि उन्होंने एलओसी पर सुंदरबनी सेक्टर के लालेएली गांव में कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखा था।

दुश्मन को दिया जवाब
सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'हमारे सैनिकों ने इस संदिग्ध गतिविधियों का जवाब दुश्मन को दिया। शुरुआत में जवानों ने फायरिंग की जा रही थी और फिर अचानक एक बड़ा धमाका हुआ। इसके बाद फिर से पाक की तरफ से भारी गोलीबारी शुरू हो गई।' सेना की तरफ से इसके अलावा कोई और ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। सुंदरबनी सेक्टर में एलओसी पर सोमवार रात करीब नौ बजे भारी फायरिंग के बीच ही एक जवान के शहीद होने की खबरें आई थीं। मंगलवार को दोपहर करीब 2:47 मिनट पर राइफलमैन सुखविंदर सिंह की पहचान उस जवान के तौर पर हुई जो इस फायरिंग में शहीद हो गए थे।
सेना की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं
सेना के प्रवक्ता की ओर से इस पर आधिकारिक बयान जारी किया गया। जम्मू में पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, 'राइफलमैन सुखविंदर सिंह एक बहादुर, ऊर्जावान और एक गंभीर सैनिक थे। देश हमेशा उन्हें उनके इस बलिदान के लिए याद रखेगा।' उन्होंने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि राइफलमैन को किस तरह की चोट लगी थीं। सूत्रों की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है कि पाक की बैट टीम ने सोमवार शाम राइफलमैन का सिर काट दिया था। सेना के एक सीनियर ऑफिसर की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई कि आईईडी ब्लास्ट और गोलीबारी के बीच ही बैट ने अपने कुकृत्य को अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications