घाटी में ऑपरेशन ऑल आउट से आतंकी संगठनों में दशहत, जैश, लश्कर और हिजबुल में छिड़ी जंग

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट के बाद लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के बीच विवाद खड़ा हुआ है। खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लश्कर आतंकी व जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद और जैश चीफ मौलाना मसूद अजहर, हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सलाउद्दीन को पद से हटाने में जुटे हैं। कश्मीर में आतंकियों का सफाया के लिए शुरू हुए ऑपरेशन ऑल आउट के बाद घाटी में सक्रिय आतंकी संगठनों की हालात खराब है।

घाटी में ऑपरेशन ऑल आउट से आतंकी संगठनों में दशहत

न्यूज चैनल आज तक के मुताबिक, हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाउद्दीन को हटाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से सिफारिश की है। खुफिया सूत्रों की माने तो हाफिज सईद और मसूद अजहर हिजबुल के चीफ को हटाना चाहते हैं।

घाटी में आतंकियों का सफाया करने के लिए पिछले साल शुरू किए ऑपरेशन ऑल आउट में 220 आतंकी मारे गए थे और 82 आतंकवादियों ने सरेडर किया था। इस साल भी ऑपरेशन ऑल आउट में अब तक 18 आतंकी मारे जा चुके हैं।
खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर हिजबुल मुजाहिद्दीन के चीफ सलाउद्दीन को हटाया जाता है, तो उसकी जगह हिजबुल कमांडर अमीर खान और इम्तियाज खान को इसकी कमान सौंपी जा सकती है।
वहीं, दूसरी तरफ जानकारी भी मिली है कि हाफिज सईद और मसूद अजहर ने ISI की शह पर सैयद सलाउद्दीन को कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए यूनाइटेड जेहाद कॉउंसिल (UJC) का चीफ बना रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+