जम्मू कश्मीर: सोपोर में हुए एनकाउंटर में आतंकी ढेर, एक दिन में चार आतंकियों का सफाया
श्रीनगर। शनिवार को पुलवामा के अलावा सोपोर में भी एनकाउंटर हुआ और यहां पर एक आतंकी को मारा गया।नॉर्थ कश्मीर के सोपोर के हटलांगू इलाके में एनकाउंटर हुआ है। जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में आतंकी ढेर हुआ है और साथ ही भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद हुआ है। अभी तक मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई। सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की स्पेशन ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की ज्वाइॅन्ट टीम ने सोपोर के हटलांगू गांव में एक सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था।

सुरक्षाबलों को यहां पर आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सुरक्षाबलों को जो इंटेलीजेंस दी गई थी उसमें कहा गया था कि आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं। सोपोर में फिलहाल इंटरनेट बंद है। एनकाउंटर पूरा हो चुका है लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है। सोपोर से पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के पंजगाम सेक्टर में भी एक एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी शौकत डार के साथ ही उसके दो साथियों को भी ढेर किए गए हैं। पंजगाम में हुए एनकाउंटर में जो दो और आतंकी मारे गए हैं उनके नाम इरफान वार और मुजफ्फर शेख थे। बाकी दो आतंकी इरफान सोपोर के वाडूरा पायेन और मुजफ्फर पुलवामा के तहाब का रहने वाला था। शौकत, पंजगाम का ही रहने वाला था। बाकी दो आतंकी इरफान सोपोर के वाडूरा पायेन और मुजफ्फर पुलवामा के तहाब का रहने वाला था। गुरुवार को भी पुलवामा में एक एनकाउंटर हुआ था। उस एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए थे जो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।
लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर अपडेट के लिए क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications