एनकाउंटर में मारा गया बड़ा जैश आतंकी, सुंजवान हमले का था मास्टरमाइंड
पुलवामा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक एनकाउंटर के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के बड़े आतंकी को मार गिराया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और 50 RR ने मिलकर एक एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के इस आतंकी मार गिराया। मारा गया आतंकी सुंजवान हमले का मास्टरमाइंड था। 50 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में इस एनकाउंटर को अंजाम दिया और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को करारा झटका दिया। ये कार्रवाई खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के बाद की गई। सुंजवान हमले के मास्टरमाइंड की पहचान मुफ्ती वकास के तौर पर हुई है।

मारे गए आतंकी का नाम मुफ्ती वकास
जैश आतंकी मुफ्ती वकास के मारे जाने के पुष्टि आईजी कश्मीर एसपी पानी ने किया। उन्होंने बताया कि मुफ्ती वकास जैश-ए-मोहम्मद का ऑपरेशन कमांडर था। वह सुंजवान हमले समेत कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था। एनकाउंटर के बाद उसके पास से हथियार, आईईडी समेत बम बनाने की कई दूसरी संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई है। आईजी कश्मीर ने बताया कि वह विदेशी आतंकी था।

मुफ्ती वकास ग्रेड A++ आतंकी था
सूत्रों के मुताबिक मारा गया मुफ्ती वकास ग्रेड A++ आतंकी था। उसके खिलाफ एनकाउंटर के दौरान किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मुफ्ती वकास जैश-ए-मोहम्मद के बड़े आतंकियों में शुमार था। वकास ही सुंजवान आतंकी हमले का मास्टर माइंड था।

10 फरवरी को हुआ था सुंजवान अटैक
सुंजवान आतंकी हमले की जांच हाल ही में एनआईए ने संभाली है। इस हमले में 6 जवान शहीद हुए थे। ये हमला 10 फरवरी को उस समय किया गया था जब जैश के आतंकियों ने जम्मू के सुंजवान में बेहद सुरक्षित सेना के 36 ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर पर हमला किया था। 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामले में 120बी, 121, 302 और 307 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications