जम्मू कश्मीर: राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर: नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इस दौरान एक भारतीय जवान शहीद हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर उधर में जमकर गोलाबारी की, जिसमें सुरक्षाबल के एक जवान की जान चली गई है। सूत्रों ने मुताबिक पाकिस्तान की ओर से नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई थी। हालांकि भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इलाके को अलर्ट पर कर दिया गया है। सुरक्षबलों ने इलाकों की घेराबंदी कर ली है।
Recommended Video

भारतीय सेना के मुताबिक हवलदार पाटिल संग्राम शिवाजी ने आज (शनिवार 21 नवंबर) राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए हैं। हवलदार पाटिल संग्राम शिवाजी 16 कोर के जवान थे।
पाकिस्तान की ओर से इस महीने में तीन से चार बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। 13 नवंबर को पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया था, जिसमें भारत के 5 जवान और 6 आम नागरिकों की मौत हो गई थी। जिसके बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 11 सैनिकों को मार गिराए थे। इतना ही नहीं भारतीय सेना ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने दिखाया था कि कैसे उन्होंने पाकिस्तानी सेना के बंकर और टैंट को उखाड़ दिए हैं।
वहीं जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 19 नवंबर को सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में भारतीय सेना ने चार आतंकवादियों को मार गिराए। ये चारों आतंकी नगरोटा में राजामार्ग पर स्थित बान टोल प्लाजा के पास एक ट्रक में छिपे हुए मिले थे। सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि हाईवे से होकर आतंकी घाटी की ओर जा रहे थे। चेक पोस्ट सुरक्षाबलों द्वारा नाकाबंदी देखने के बाद आतंकियों ने गोली चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकवादी भारत सेना ने ढेर किए थे।












Click it and Unblock the Notifications