जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकी हमले, 12 सुरक्षाकर्मी घायल, रेड अलर्ट घोषित
पूरी घाटी में रेड-एलर्ट जारी कर दिया गया है, सुरक्षा बलों को आशंका है कि आतंकी अभी और हमले जारी कर सकते हैं।
जम्मू। एक बार फिर से आतंकवादियों ने कश्मीर की खूबसूरत वादियों को नफरत और खून के रंग से रंगने की कोशिश की है, मंगलवार को कश्मीर में आतंकियों ने एक के बाद एक छह हमले किए हैं, थोड़ी-थोड़ी देर के अंतर से हुए हमलों की वजह से पूरी घाटी में रेड-एलर्ट जारी कर दिया गया है, सुरक्षा बलों को आशंका है कि आतंकी अभी और हमले जारी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को आंतकियों ने पहले तीन जगहों पर ग्रेनेड से हमला किया, पहला हमला पुलवामा के त्राल के सीआरपीएफ कैंप पर किया गया जिसमें 10 जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। इस हमले की जिम्मेदारी हिज्बुल मुजाहिदीन ने ली है।
सीआरपीएफ कंपनी पर हमला
दूसरा ग्रेनेड हमला पुलवामा के पदगम्पोरा में सीआरपीएफ कंपनी पर किया गया। इस हमले में किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है जबकि तीसरा ग्रेनेड हमला त्राल के ही पुलिस स्टेशन पर हुआ।
आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों से राइफल छीनने की कोशिश की
इसके बाद चौथा हमला देर रात दहशतगर्तो ने अनंतनाग में किया, जहां जज हाउस को निशाना बनाया गया,इस हमले में आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों से उनकी राइफल छीनने की कोशिश की, इस हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं, 5वां अटैक फिर से त्राल में जबकि छठा हमला सेना के लरग्राम कैंप पर हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications