जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने एक ही दिन में किए तीन हमले

आंतिकयों ने मंगलवार शाम करीब 6 बजकर 5 मिनट पर सीआरपीएफ की 180 बटालियन को निशाना बनाया। हमले में 9 लोगों के घायल होने की खबर है।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कोशिश की है। आतंकियों ने पुलवामा में मंगलवार को तीन ग्रेनेड अटैक किए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के कई और इलाकों में भी आतंकियों के हमले की खबरें सामने आई हैं।

पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, सर्च ऑपरेशन शुरू

आतंकियों ने पहला हमला पुलवामा के त्राल स्थित सीआरपीएफ कैंप को निशाना बना कर किया। मंगलवार शाम को आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में 9 जवानों के घायल होने की खबर है जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। दूसरा ग्रेनेड हमला पुलवामा के पदगम्पोरा में सीआरपीएफ कंपनी पर किया गया। इस हमले में किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। पुलवामा में तीसरा ग्रेनेड हमला कि पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर किया गया।

इसी तरह से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस के 2 जवानों के हथियार छीने जाने की खबर है। दोनों पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। उत्तरी कश्मीर के पाजलपोरा में भी आतंकियों ने सेना के 22 राष्ट्रीय राइफल कैंप पर फायरिंग की, हालांकि जवाबी फायरिंग के बाद आतंकी यहां से भाग निकले। इसी तरह से पहलगाम के सरनाल में भी आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड फेंका है। अभी ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+