Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19 July: भारत-इंग्लैंड में कौन जीता आज टॉस? टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: जब दो टीमों के बीच करो या मरो वाला मैच होता है, तो दबाव दोनों तरफ ही देखने को मिलता है। भारत और इंग्लैंड के बीच आज तीसरा एकदिवसीय मैच है, स्थिति कुछ वही है। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और लॉर्ड्स में आज का मैच निर्याणक है, जहां जोर-आजमाइश होगी।
भारतीय टीम लॉर्ड्स में 22 साल बाद मुकाबला जीतने के प्रयास में है। इंग्लैंड अपने घरेलू फैंस को किसी भी तरह से निराश नहीं करते हुए एक जीत के साथ सीरीज हथियाने का प्रयास करेगी। हालांकि काम इतना आसान नहीं है। टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा के ऊपर नजरें एक बार फिर से रहने वाली हैं।

आज के मैच का टॉस कौन जीता?
लॉर्ड्स में आज इस मुकाबले का टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम के लिए पिछले दो मैचों में इंग्लैंड के जो रूट सिरदर्द रहे हैं। दोनों बार उनका बल्ला चला है। पिछले मैच में वह नाबाद 99 रन बनाकर गए थे। भारतीय टीम में तीन बदलाव की बात शुभमन गिल ने कही।
घुटने में चोट की वजह से बुमराह टीम में नहीं हैं। केएल राहुल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह आए हैं। शिवम दुबे को टीम से बाहर कर दिया है। वॉशिंगटन सुंदर भी चोट के कारण टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। एक्स्ट्रा सीमर के साथ टीम इंडिया मैदान पर उतरी।
टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी फॉर्म में
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली की फॉर्म भी अच्छी है। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी रन बनाए हैं। इन तीनों के ऊपर बड़ा जिम्मा रहेगा। टीम इंडिया को अपनी गेंदबाजी को सॉलिड रखते हुए रन लीक रोकना पड़ेगा और बीच में विकेट निरंतर चटकाते रहना पड़ेगा। तभी इंग्लैंड की लंबी बैटिंग लाइनअप को चकमा देते हुए बेहतर स्थिति में जाया जा सकता है।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)
बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जॉश टंग।
भारत (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।


Click it and Unblock the Notifications
