जम्मू कश्मीर: मुफ्ती के Tweet को Retweet कर उमर बोले- राजनीति बहुत अजीब दुनिया है
श्रीनगर। दुनिया में राजनीति नेताओं को कुछ भी करा सकती है, यह एक बार फिर साबित हुआ है। जम्मू कश्मीर के दो घोर विरोधी पार्टियों के दो नेता, जो अब तक कभी एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे, वे आज हाथ मिलाकर घाटी में सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे हैं। उमर अब्दु्ला और महबूबा मुफ्ती को एक मंच पर या उन्हें आंख से आंख मिलाते हुए बहुत कम बार देखा गया हो, लेकिन बुधवार (21 नवंबर) को स्थितियां बिल्कुल अलग थी। यहां तक कि उमर अब्दुल्ला ने तो 15 मिनट में चार बार मेहबूबा के ट्वीट्स को रिट्वीट्स किये।

मुफ्ती ने जब ट्वीट कर जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के समर्थन के लिए उनकी कृतज्ञता व्यक्त की तो उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी चीफ के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा, 'और मैंने कभी नहीं सोचा था कि आपसे सहमत होकर कभी आपके ट्वीट को रिट्वीट करुंगा। राजनीति वाकय में एक अलग दुनिया है। आगे की लड़ाई के लिए शुभकामनाएं।'
जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर तीन पार्टियों की बनी योजना के बाद राज्यपाल सत्यपाल पाल मलिक ने बुधवार रात अचानक राज्य विधानसभा को भंग कर दी। मेहबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने एक साथ घाटी में सरकार बनाने का दावा किया था।
राज्यपाल द्वारा विधानसभा भंग किये जाने के बाद जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ्ती ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर नाराजगी व्यक्त की। मुफ्ती ने एक ट्वीट में लिखा, 'राजनीतिक मतभेद के बावजूद पिछले पांच महीने में हमारी एक ही मांग थी कि विधायकों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए असेंबली भंग की जाए, लेकिन हमारी मांग जैसे बहरे कानों पर पड़ रही थी।' हालांकि किसने सोचा था कि महागठबंधन के विचार भर से इतना तगड़ा झटका लगेगा।'
उसके बाद मु्फ्ती और उमर ने मिलकर जम्मू कश्मीर राजभवन में फैक्स मशीन की तकनीकी गड़बड़ियों का भी जमकर मजाक उड़ाया। बता दें कि मुफ्ती ने फैक्स कर राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन फेक्स मशीन में खराबी आने की वजह से पीडीपी चीफ का लेटर एक्सेप्ट नहीं हो सका।












Click it and Unblock the Notifications