जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के लवेपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर:
Encounter in Jammu Kashmir: श्रीनगर के लवेपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस की ओर से बताया गया कि लवेपोरा में एनकाउंटर चल रहा है और पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम आतंकियों को घेरने में लगी है।

मंगलवार को ही जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों की गोली से घायल से मेरठ के जवान अनिल तोमर शहीद हो गए। अनिल तोमर दो दिन पहले शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ में वो घायल हो गए थे। अनिल को पांच गोलियां लगीं थी। इलाज के लिए उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 28 दिसंबर को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आज 29 दिसंबर को उनका पार्थिक शरीर शाम तक गांव पहुंचा है। तोमर 44वीं राष्ट्रीय राइफल्स में हवलदार के पद पर तैनात थे। अनिल तोमर की मूल यूनिट 23 राजपूत थी और अभी 44 वीं राष्ट्रीय राइफल्स में तैनाती के दौरान अनिल तोमर कमान अधिकारी की क्यूआरटी के कमांडर के तौर पर कार्यरत थे।












Click it and Unblock the Notifications