Jammu-Kashmir News: तहरीक-ए-हुर्रियत पर केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, UPA के तहत एक 'गैरकानूनी संघ' घोषित
जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम लीग पर प्रतिबंध लगाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बडी कार्रवाई की है। तहरीक-ए-हुर्रियत(टीईएच) को यूएपीए के तहत एक 'गैरकानूनी संघ' घोषित किया गया है।
यह जानकारी नए साल से एक दिन पहले यानी रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एक्स पर घोषणा की।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर संबोधित करते हुए, शाह ने कहा कि संगठन घाटी को भारत से अलग करने और इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए निषिद्ध गतिविधियों में शामिल है। गृह मंत्री के अनुसार, यह समूह भारत विरोधी प्रचार फैला रहा है और जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए आतंकी गतिविधियां जारी रख रहा है।
अमित शाह ने यह भी बताया कि यह कार्रवाई पीएम मोदी की आतंकवाद के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
क्या है तहरीक-ए-हुर्रियत?
आपको बता दें कि , तहरीक-ए-हुर्रियत जम्मू वा कश्मीर भारत के जम्मू-कश्मीर में एक अलगाववादी राजनीतिक दल है। इसकी स्थापना सैयद अली शाह गिलानी ने की थी।












Click it and Unblock the Notifications