जम्मू कश्मीर: ग्रेनेड अटैक से दहला श्रीनगर, बीते 48 घंटों में 7 बार CRPF को बनाया निशाना
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पिछले एक दिन से सेना के जवानों पर आतकंवादी लगातार ग्रेनेड से अटैक कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर में शुक्रवार (1 जून) से लेकर अब तक 7 अलग-अलग जगहों पर ग्रेनेड अटैक कर सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाया है। इसके अलावा शुक्रवार को भी जम्मू कश्मीर के जामिया मस्जिद में प्रदर्शन कर रहे युवाओं की भीड़ में सीआरपीएफ की एक गाड़ी फंस गई थी, जहां तीन लोग घायल हो गए थे।

लेकिन घाटी में पिछले शुक्रवार से ग्रेनेड अटैक थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को हुए तीन ग्रेनेड अटैक के बाद आज शनिवार को भी चार जगहों पर अटैक कर सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाया है।
जम्मू कश्मीर के फतेहकडाल के चिंकराल में शनिवार मोहल्ला में पहला अटैक हुआ। सीआरपीएफ के जवानों पर हुए इस हमले में तीन जवान घायल हैं, एक स्थानीय नागरिक भी घायल हुआ है। उसके बाद दूसरा अटैक श्रीनगर में बादशाह ब्रिज पर सुरक्षाबलों पर हुआ। आतंकवादियों ने ग्रेनेड अटैक कर सीआरपीएफ के एक जवान घायल को घायल कर दिया।
आतंकवादियों ने आज तीसरा ग्रेनेड अटैक श्रीनगर के मागरमाल बाघ में अटैक किया, हालांकि अभी तक इस हमले में कोई हताहत की खबर नहीं है। वहीं, आतंकवादियों ने चौथा अटैक श्रीनगर के मोमिनाबाद बाटामालू में ग्रेनेड फेंक कर किया।
इससे पहले शुक्रवार को श्रीनगर, अनंतनाग, और पुलवामा में आतंकवादियों ने ग्रेनेड अटैक किया था। जिसमें पीडीपी एमएलए मुस्ताक शाह के घर को भी निशाना बनाया गया। इन हमलों में छह लोग घायल हुए थे।
जम्मू कश्मीर में हो रहे लगभग सभी ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। अधिकारियों के मुताबिक, हाल में पाक अधीकृत कश्मीर (पीओके) से देश में 20 से अधिक आतंकवादियों के घुसपैठ करने की रिपोर्ट है।












Click it and Unblock the Notifications