जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में IPS ऑफिसर का भाई समेत हिजबुल के 3 आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए एनकाउंटर में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। साउथ कश्‍मीर के शोपियां के जाइनापोरा एनकाउंटर में ढेर हुए आतकंवादियों में शमसुल हक मंगनू, आमिर सुहैल भट्ट और शोएब अहमद शाह का नाम शामिल है। शमसुल मेंगनू, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी इनामुल हक मेंगनू का छोटा भाई है। हक अभी देश के नॉर्थ ईस्ट में तैनात हैं। शमसुल आतंकवादी गतिविधि में शामिल होने से पहले श्रीनगर के एक कॉलेज से यूनानी मेडिसिन में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।

जम्मू कश्मीर: IPS ऑफिसर का भाई समेत हिजबुल के 3 आतंकी ढेर

पुलिस ने बताया कि शोपियां में मारे गए सभी आतंकवादी हिजबुल मुजाहिद्दीन के जिहादी थे। मारे गए आतंकवादियों के पास से तीन हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में चार पत्रकार भी घायल हुए हैं।

इससे पहले सोमवार को भी सेंट्रल कश्‍मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सोमवार को हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर कर दिया था।

सूत्रों के मुताबिक शोपियां एनकाउंटर में हिजबुल का एक टॉप कमांडर भी फंसा हुआ है। सुरक्षाबलों की ओर से लगातार घाटी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं पाकिस्‍तान की सेना की ओर से रविवार को एलओसी पर सीजफायर तोड़ा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+