जम्‍मू कश्‍मीर: डोडा से सेना और पुलिस ने गिरफ्तार किया हिजबुल के मददगार OGW को

डोडा। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और सेना की तरफ से चलाए गए एक ज्‍वॉइन्‍ट ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सेना और पुलिस ने हिजबुल मुजाहिद्दीन की मदद करने वाले एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्‍लू) को गिरफ्तार किया है। इसका नाम तनवीर अहमद मलिक है और इसे डोडा जिले के तांत्‍ना गांव से गिरफ्तार किया गया है। डोडा के एसएसपी की तरफ से बताया गया है कि सुरक्षाबलों को तनवीर के पास से हथियार भी मिले हैं।

tanveer-ogw.jpg

क्‍या होते हैं OGW

तनवीर के पास से सेना और पुलिस को एक चीनी पिस्‍टल, एक वायरलेस सेट और 10 राउंड गोलियां बरामद हुई हैं। ओजीडब्‍लू, आतंकी संगठनों के साथ सहानुभूति रखने वाले ऐसे लोग होते हैं जो उन्‍हें सुरक्षाबलों के बारे में अहम जानकारियां मुहैया कराते हैं। इसके अलावा आतंकियों के लिए स्‍थानीय मदद की भी व्‍यवस्‍था करते हैं। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के क्राइम गजट के मुताबिक ओजीडब्‍लू, छिपे हुए आतंकियों के 'आंख और कान' की तरह काम करते हैं। ये ओवरग्राउंड वर्कर आतंकियों के लिए छिपने की जगह का इंतजाम करते हैं और सुरक्षित जगहों से हथियारों को ट्रांसपोर्ट करके आतंकी हमले वाली जगहों तक लेकर आते हैं। इसके अलावा ये अलगाववादियों के एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए उनके साहित्‍य को बांटने का काम भी करते हैं। साथ ही सुरक्षाबलों के खिलाफ हेट कैंपेन का भी आयोजन करने की जिम्‍मेदारी इनकी ही है। पुलिस के मुताबिक घाटी में सुरक्षाबलों के खिलाफ छेड़छाड़, लोगों की पिटाई और इस तरह के झूठे आरोपों को फैलाने की जिम्‍मेदारी भी होती है। इस ओजीडब्‍लू की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब एक के बाद एक दो हमलों के जरिए सीआरपीएफ को निशाना बनाया गया है। मंगलवार को आतंकियों ने 24 घंटे के अंदर ही बडगाम में ग्रेनेड हमला कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+