Jammu Kashmir: शोपियां में आईईडी ब्लास्ट, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के सुगन और तुर्खवांगम इलाके के बीच रविवार को सुरक्षाबलों ने आंतकियों की नापाक साजिश को नाकाम कर दिया। दरअसल आतंकियों ने यहां आईईडी प्लांट किया था जिसे जवानों ने निष्क्रिय कर दिया। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि घाटी में शांति भंग करने के आतंकियों के प्रयारों को विफल करने में सुरक्षाबल लगातार काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस इलाके में आईईडी लगाए जाने का इनपुट मिला था। जिसके बाद सुरक्षाबलों के जवान जब पता लगाने निकले तो आतंकियों ने दूर से ही इसमें विस्फोट कर दिया।
इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है और ना ही किसी तरह का नुकसान हुआ है। घटना के बाद से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications