सीमा से सटे 57 गांवों में हाईअलर्ट किया गया है

जम्मू। पिछले एक सप्ताह में सीजफायर पाकिस्तान की तरफ से जारी है, आपात स्थिति से निपटने के लिए हीरानगर में एंबुलेंस और चिकित्सक तैनात किए गए हैं। इलाके के हालात के मद्देनजर तीन इमारातों को राहत शिविर का रुप दिया गया है। हालात की निगरानी के लिए और राहत एवं बचाव अभियान में तालमेल के लिए प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी हीरानगर में डेरा डाले हुए हैं, 57 सीमावर्ती गांवों के सभी स्थानीय निकायों और पंचायत अधिकारियों तथा गणमान्य लोगों को टेलीफोन पर लोगों से संपर्क कर सुरक्षा से जुडे संदेश देने को कहा गया है।

Jammu and Kashmir: High Alert across IB, LoC

राहत शिविर भी तैयार रखे गए हैं। बीएसएफ की आठ चौकियों और कठुआ जिले में पट्टी, पांसर, लोंडी, बोबयान, चकारा,लच्छीपुरा के गांवों तथा सांबा जिले में सात चौकियों पर गोलीबारी हुई जिनमें मांगचक, चिलयादीया, रेगल, चाचवल, रामगढ, मालुचाक और नांगा शामिल हैं।

सीमा पर रहने वाले लोग पलायन कर रहे है और अपने घरो से निकल कर वो सुरक्षित सथानो पर जा रहे है

कब कब हुई सीमा पर गोलाबारी

24 दिसंबर : पाकिस्तानी रेजरों ने कठुआ जिले के हीरानगर की पानसर अग्रिम चौकी को निशाना बनाया।

25 दिसंबर: पाकिस्तानी रेजरों ने हीरानगर सेक्टर में गोलाबारी की।

30 दिसंबर : अखनूर के प्लांवाला में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ का प्रयास। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल।

31 दिसंबर: सांबा सेक्टर की रगाल पोस्ट पर पाक ने सीमा सुरक्षा बल की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाया, एक जवान शहीद एक घायल।

1 जनवरी : पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारत की 16 चौकियों पर गोलाबारी की तीन पाक रेंजर ढेर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+