Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में पुलिस की गाड़ी पर ग्रेनेड हमला, सर्च ऑपरेशन शुरू

Jammu-Kashmir Hindi News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन तेजी से जारी है। जिसमें पिछले साल कई बड़े आतंकी कमांडर मारे गए थे। इसके अलावा LoC पर भी कड़ा पहरा होने की वजह से घुसपैठ कम हो गई है। जिस वजह से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। आमने-सामने की लड़ाई में हार के बाद अब वो छिपकर सुरक्षाबलों पर वार कर रहे हैं। शुक्रवार को भी आतंकियों ने इसी तरह की एक वारदात को जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में अंजाम दिया।

terrorist attack

जानकारी के मुताबिक किश्तवाड़ (Kishtwar) के दादपेठ इलाके में पुलिस का एक वाहन गश्त पर निकला था। इसी दौरान आतंकियों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। घटना के तुरंत बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। फिलहाल जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवान इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। वहीं अभी तक इस घटना की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।

क्यों करते हैं इस तरह के हमले?
हाल ही में चिनार कोर (Chinar Corps) के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने न्यूज एजेंसी एएनआई को एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने घाटी के हालात पर विस्तार से बात की। इस दौरान ले. जनरल राजू ने बताया कि पाक समर्थित आतंकवादी भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षाबलों और नागरिकों को निशाना बनाते हैं। उनका मकसद रहता है कि जवान तुरंत कार्रवाई करें, ताकी नागरिकों को नुकसान पहुंचे। इसी की आड़ में वो सुरक्षाबलों की छवि खराब करना चाहते हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर में तैनात सभी जवान इस बात से अवगत हैं, वो इलाके के माहौल को देखकर ही जवाबी कार्रवाई करते हैं, ताकी आम जनता को कोई नुकसान ना पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+