इस्तीफा दे सकते हैं जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल, जानिए वजह ?
एन एन वोहरा अपनी टर्म पूरी होने के दस महीने पहले ही इस्तीफा दे सकते हैं। पिछले महीने में भी ये खबर आई थी कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने इस्तीफा देने की मंशा जताई है
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक एन एन वोहरा ने इस्तीफा देने का मन बना लिया है। पिछले हफ्ते भी एन एन वोहरा के इस्तीफे की खबर आई थी।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक एन एन वोहरा अपनी टर्म पूरी होने के दस महीने पहले ही इस्तीफा दे सकते हैं। पिछले महीने में भी ये खबर आई थी कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने इस्तीफा देने की मंशा जताई है हालांकि गृह मंत्रालय की तरफ से इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं आया है।
कुछ महीने पहले ये खबर आई थी कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने खुद गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर उनका विकल्प ढूंढने के लिए कहा है। वोहरा ने पत्र में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पद पर बने रहने में असमर्थता जताई थी। आपको बता दें कि एन एन वोहरा को 2013 में दूसरी बार राज्य का राज्यपाल बनाया गया था।
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में चल रही फेरबदल की चर्चा के बीच सरकार 10 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति भी कर सकती है। अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, मेघालय, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और सिक्किम में नए राज्यपालों की नियुक्ति की जा सकती है। इनमें से अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, मेघालय, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु के राजभवन अतिरिक्त कार्यभार के सहारे चल रहे हैं। इनके अलावा ओडिशा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश के भी राज्यपाल बदलने की चर्चा है।












Click it and Unblock the Notifications