वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरकार की नई गाइडलाइन, कोरोना रिपोर्ट के बिना भवन में नहीं होगी एंट्री

जम्मू, अक्टूबर 22। तीर्थस्थल माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार को जम्मू कश्मीर प्रशासन ने एक नई कोरोना गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के अनुसार, माता के भवन आने वाले श्रद्धालुओं को अब कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। भवन के लिए जाने वाले भक्तों को अब कोरोना की या तो आरटीपीसीआर रिपोर्ट या फिर रैपिड एंटीजन टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। गाइडलाइन में कहा गया है कि ये रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।

Vaishno devi

कोरोना लक्षण वाले मरीज को नहीं जाने दिया जाएगा मंदिर

शुक्रवार को प्रशासन की तरफ से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि अगर किसी श्रद्धालु में कोरोना के लक्षण नजर आते हैं तो उसे भवन में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में भक्तों को सलाह दी गई है कि अगर आपके कोरोना के लक्षण हैं तो यात्रा करने से बचें। साथ ही यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें। बीते नवरात्रों के दौरान जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई थी। हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे।

जम्मू कश्मीर में बढ़ रहे हैं कोरोना के केस

आपको बता दें कि प्रशासन ने ये फैसला प्रदेश के अंदर कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लिया है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में गुरुवार को कोरोना के 87 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,31,386 हो गई है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना से 4,429 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, जम्मू संभाग में 13 मामले जबकि कश्मीर संभाग में 74 नए मामले सामने आए थे। गुरुवार को हालांकि कोरोना की वजह से किसी मरीज की मौत नहीं हुई, लेकिन फिर भी प्रशासन कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सभी जरूरी और सख्त कदम उठा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+