श्रीनगर में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। श्रीनगर के बेमिना इलाके के मंसूर कॉलोनी में किराए के मकान में पांचों का शव पुलिस ने बरामद किया है। मरने वालों में हो महिलाएं, एक पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि श्रीनगर में रहस्यमय परिस्थितियों में एक परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए।

ये इलाका कुपवाड़ा जिले के अंतर्गत आता है। ये परिवार किराए के मकान में रहता था। पुलिस का कहना है कि इनकी मौत दम घुटने से होने की आशंका जताई जा रही है लेकिन पूरी तरह पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान कर ली गई है और इस केस में आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications