जम्मू कश्मीर: पंपोर में सीआरपीएफ के दल पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पंपोर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दल पर आतंकी हमला हुआ है। हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं, वहीं तीन जवान घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) जब पंपोर बाईपास से गुजर रही थी तो आतंकियों ने हमला कर दिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में पांच जवान घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां घायल हुए जवानों में से दो जवानों ने दम तोड़ दिया।

Recommended Video

    Terror Attack : Jammu Kashmir के Pampore में CRPF टीम पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद | वनइंडिया हिंदी
    Jammu and Kashmir: Five CRPF jawans injured after terrorists fired upon road opening party (ROP) of CRPF at Pampore bypass. They have been evacuated to District Hospital. More details awaited.

    आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर यह हमला पंपोर के कंडीजाल पुल के पास किया। पुल के पास छुपे आतंकवादियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमला करने के बाद आतंकवादी घटना स्थल से भागने में भी सफल हो गए। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। सुरक्षाबलों ने टीमें बनाकर आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

    जम्मू कश्मीर आईजी विजय कुमार ने बताया है कि सीआरपीएफ दल पर गोली चलाने वाले दो आतंकियों की पहचान हुई है। इसमें एक लश्कर ए तैयबा का है, जो पहले भी सीआरपीएफ पर हमलों को अंजाम दे चुका है। वहीं दूसरा स्थानीय आतंकी है।

    बीते कुछ समय से जम्मू कश्मीर में आतंकी वारदातों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते हफ्ते भी आतंकियों की ओर से हमले की कई वारदाते हुई थीं। वहीं उससे पहले कई राजनीतित कार्यकर्ताओं की हत्या भी घाटी में की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+