J&K LIVE: पंचायत चुनाव के दौरान वोटिंग को लेकर खासा उत्साह, बुजुर्गों ने भी किया मतदान

जम्मू। नैशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी द्वारा बहिष्कार के बावजूद जम्मू-कश्मीर में पचांयत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। अलगाववादियों ने भी चुनाव का बहिष्कार करते हुए बंद का आह्वान किया है। जबकि आतंकियों ने चुनाव में हिस्सा लेने वालों को निशाना बनाने की धमकी दी है। पचांयत चुनाव के पहले चरण में 536 सरपंच हलकों में 427 उम्मीदवार मैदान में है। 4,048 पंच वार्डों के लिए 5,951 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पंचायत चुनाव के पहले चरण में कश्मीर घाटी के 6 जिलों, लद्दाख के 2 जिलों और जम्मू क्षेत्र के 7 जिलों में आज मतदान जारी है।

Jammu Kashmir first phase of Panchayat polls Voting live updates

पचांयत चुनाव के पहले चरण में वोटिंग जारी, पल-पल का अपडेट

LIVE Feed
Nov 17, 2018, 4:13 PM IST

राजौरी के सीमा से सटे गांवों में भी मतदान जारी, स्थानीय लोगों ने कहा, सभी लोग वोट देने आ रहे, 100 साल के बुजुर्ग भी आ रहे वोटिंग करने, पाक की गोलीबारी से हम नहीं डरने वाले
Nov 17, 2018, 12:18 PM IST

जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 18.5 फीसदी मतदान
Nov 17, 2018, 10:32 AM IST

श्रीनगर के बल्हमा में भी जारी है वोटिंग, कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू-कश्मीर में पचांयत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी
Nov 17, 2018, 10:02 AM IST

ऊधमपुर में भी हो रहा है मतदान, लोगों में दिख रहा है वोटिंग को लेकर उत्साह, पोलिंग बूथ पर सुरक्षाकर्मी भी हैं तैनात
Nov 17, 2018, 9:28 AM IST

आतंकियों की धमकियों और अलगाववादियों के चुनाव बहिष्कार के फरमान के बीच पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों से लेकर मतदाताओं तक की सुरक्षा के लिए 40 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात
Nov 17, 2018, 9:27 AM IST

जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव 2011 में हुए थे। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में इस समय पंचायत चुनाव को लेकर काफी उत्साह है।
Nov 17, 2018, 9:26 AM IST

पचांयत चुनाव के दौरान मतदान 17 नवंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 316 ब्लॉक में 4483 पंचायत हलका के 3506 पंच निर्वाचन क्षेत्र के लिए 58 लाख 54 हजार 208 मतदाता वोट डालेंगे।
Nov 17, 2018, 9:25 AM IST

गंधेरबाल में भी वोटिंग जारी, मतदाताओं में दिख रहा उत्साह, स्थानीय दलों के बहिष्कार के बावजूद पोलिंग बूथ पर जुटने लगी भीड़
Nov 17, 2018, 9:23 AM IST

जम्मू-कश्मीर में पचांयत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू, राजौरी में भी हो रहा मतदान, आतंकियों ने दी है धमकी, अलगाववादी भी कर रहे चुनाव का बहिष्कार
Nov 17, 2018, 9:23 AM IST

जम्मू-कश्मीर में पचांयत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू, राजौरी में भी हो रहा मतदान
Nov 17, 2018, 9:22 AM IST

जम्मू-कश्मीर में पचांयत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू, वोटरों में दिखी उत्सुकता, चुनाव अधिकारियों ने भी मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+