नजरबंदी हटने के बाद बेटे उमर से मिले फारूक अब्दुल्ला, सामने आई तस्वीर

नई दिल्ली। शुक्रवार को नजरबंदी से रिहा किए गए जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और सांसद फारूक अब्दुल्ला ने बेटे उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की है। उमर पीएसए के तहत हिरासत में हैं। वहीं राज्यसभा मे नेता विपक्ष और जम्मू कश्मीर के सीएम रह चुके गुलाम नबी आजाद ने भी शनिवार को श्रीनगर पहुंचकर फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की है।

Jammu kashmir Farooq Abdullah met Omar Abdullah and Ghulam Nabi Azad

एनसी सांसद फारूक अब्दुल्ला और कश्मीर के सभी प्रमुख नेताओं को 5 अगस्त को हिरासत में ले लिया गया था। इनमें उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और शाह फैसल भी शामिल है। सभी पर पीएसए लगाया गया है। शुक्रवार को फारूक अब्दुल्ला की हिरासत को खत्म कर दिया गया। बाकी नेता अभी भी नजरबंद हैं।

केंद्र सरकार ने बीते साल 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर का स्पेशल स्टेटस खत्म करते हुए दो केंद्रशासित राज्यों में बांटने का फैसला किया था। इस बाबत संसद में बिल लाने से पहले ही कश्मीर के मुख्यधाराओं के ज्यादातर सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था। इसमें तीन पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती के अलावा कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और सांसद शामिल हैं। इसके अलावा संचार साधने पर भी पाबंदियां लगाई गई थीं। जो बाद में कुछ कम की गईं हैं, कई तरह की पाबंदियां अभी तक जारी हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसी सांसद फारूक अब्दुल्ला शुक्रवार को रिहाई के बाद कहा है कि सिर्फ मेरी रिहाई काफी नहीं है। सभी नेताओं का रिहा किया जाना जरूरी है। मैं उम्मीद करता हूं कि भारत सरकार सभी राजनैतिक बंदियों को रिहा करने के लिए कदम उठाएगी। फारूक ने कहा कि प्रदेश और देश के वो उन सभी लोगों और नेताओं का वो शुक्रिया अदा करते हैं। अब वो फ्री हैं, अब मैं दिल्ली जा सकता हूं और संसद में आप सबकी आवाज उठा सकता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+